पायल घोष को मिला शर्लिन का समर्थन, एक्ट्रेस ने कहा- आप इस लड़ाई में अकेली नहीं….

Update: 2020-09-29 05:18 GMT

मुम्बई 29 सितम्बर 2020. अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों के सामने आने के बाद, हुमा कुरैशी, तापसी पन्नू, कल्कि केकलां, अंजना सुखानी, सुरवीन चावला जैसी अन्य अभिनेत्रियों ने अनुराग का समर्थन किया। अब पायल घोष को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और कंगना रनौत का समर्थन मिला है।

शर्लिन ने ट्वीट किया, “प्रिय @iampayalghosh, प्लीज समझें कि इस लड़ाई में आप अकेली नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। वे कहते हैं- पायल को शिकायत दर्ज करने में 5 साल क्यों लग गए। खैर, इसमें बहुत हिम्म्मत लगती है। बहादुरी चाहिए होती है, ऐसे अनुभवों का खुलासा करने के लिए। यह आसान नहीं है।”

पायल घोष ने भी शर्लिन चोपड़ा को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया।

Tags:    

Similar News