IT रेड में भाजपा नेता के यहां मिला एक करोड़ और कांग्रेस कार्यकर्ता के यहां सिर्फ 1800

Update: 2020-03-03 16:12 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 3 मार्च 2020। आयकर छापे में भाजपा नेता के यहां एक करोड़ एक लाख रुपए नगद मिला वहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता के यहां सिर्फ 18 सौ रुपए मिला।
सूत्रों का कहना है, आयकर विभाग के अधिकारी छह महीने से रेकी कर रहे थे। मगर मिला कुछ भी नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास 18 सौ मिला, तो किसी के पास 26 सौ।
जानकारों का कहना है कि छापे के बाद आयकर विभाग प्रेस नोट में पूरा डिटेल देता है कि किसके यहां क्या मिला। परन्तु, यहां कुछ मिला नहीं इसीलिए, आयकर विभाग ने गोल-मोल विज्ञप्ति जारी की।
सूत्रों ने बताया, महापौर एजाज ढेबर के के पास मात्र तीन हजार कैश मिला। उनकी मां के पास जरूर चार लाख रुपये मिले। वो भी वे नाती-पोतों को देने के लिए पैसे जमा करती हैं। रेरा चेयरमैन विवेक ढांड के यहां तीन लाख और यश टुटेजा के परिसर से 13 लाख रुपए मिले। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता अफरोज के यहां भी आयकर टीम पहुंच गई। उसके घर पर मात्र 18 सौ रुपए मिला।
जबकि, आयकर टीम को भाजपा नेताओं के यहां ज्यादा कैश मिले। भाजपा से जुड़े गुरूचरण सिंह होरा के आफिस से 50 लाख और घर पर 51 लाख कैश मिला। याने एक करोड़ एक लाख रुपए बरामद हुआ।

Tags:    

Similar News