शहीद जवानों की संख्या बढ़कर हुई 3……इलाज के दौरान एक और जवान की मौत…. बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में 2 जवानों की पहले हुई थी शहादत

Update: 2020-02-18 11:51 GMT

रायपुर 18 फरवरी 2020। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों की संख्या तीन हो गयी है। 8 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आज एक और जवान शहीद हो गया। जवान का नाम अजीत कुमार सिंह है, जो राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के ये जवान बताये जा रहे हैं।

इससे पहले 10 फरवरी को पामेड़ इलाके में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान विकास और पुनानंद शहीद हो गये थे। ये मुठभेड़ चेरापल्ली जंगल में घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। घायल जवानों राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डिप्टी कमांडेंट प्रशांत के अलावे पी पवन कुमार, गरीबर उरांव, पवार पांडुरंग और बिभा वासु इस घटना में घायल हो गये थे। अजीत कुमार सिंह के छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें थी। सोमवार की रात उनका आपरेशन हुआ था, आपरेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और फिर आज सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गयी।

Tags:    

Similar News