अब इस एक्टर से लोगों ने मांगी मदद, अनजान ने फोन कर मांगी ये मदद

Update: 2020-06-12 07:37 GMT

मुम्बई 12 जून 2020. सोनू सूद के बाद इन सितारों से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अभिनेता रणवीर शौरी ने एक ट्वीट कर खुलासा किया कि अनजान लोग फोन कर उनसे मदद मांग रहे हैं।रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया है कि ‘स्थिति कितनी खराब हो गई है। कोरोना की वजह से अब मेरे पास कई अनजान लोगों के कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। सोचिए उन लोगों के लिए कितनी मुश्किल घड़ी है जिन्हें वो जानते भी नहीं उनसे संपर्क कर रहे हैं। भगवान हम सभी की मदद करें।’

रणवीर शौरी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया और सभी लोगों से मिलकर मदद की अपील की। रणवीर शौरी ने लिखा कि ‘राजनीतिक दल और ट्रोल्स, कृपया नोट कर लें, कोरोना की ये स्थिति असामान्य आपदा है। इस संकट की घड़ी में राजनीति ना करें और सभी की मदद करें।’

बॉलीवुड सितारों में सोनू सूद काफी सक्रिय तौर पर लोगों की मदद करते देखे गए हैं। वो लोगों को बसों और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन ने भी ऐसा ही किया और कई बसों से श्रमिकों को उनके घर छोड़ा।

फिल्मों की बात करें तो रणवीर शौरी आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे। फिल्म में इरफान खान, दीपक डोबरियाल, राधिका मदान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसमें रणवीर शौरी के काम को काफी पसंद किया गया था।

 

Tags:    

Similar News