नक्सलियों ने मारी गयी महिला नक्सलियों की लिस्ट की जारी…..लिस्ट में कुल 22 महिला माओवादियों के नाम…. क्या लिखा है उस नक्सली पर्चे में पढ़िये

Update: 2020-03-08 13:22 GMT

दन्तेवाड़ा 8 मार्च 2020। महिला दिवस पर नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। इस लिस्ट में 22 उन महिला नक्सलियों के नाम हैं, जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। नक्सलियों की तरफ से जारी इस सूची में हर मारी गयी नक्सली के साथ अमर रहे लिखा है। हालांकि ये सूची कब से कब तक की है, इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है।

हालांकि पर्चे में मारी गयी महिला नक्सलियों के अधूरे सपनो को पूरा करने की बात लिखी है, वहीं उन्हें लेकर समर्थन का नारा भी लिखा गया है। हालांकि नामों को देखकर मालूम चल रहा है कि ये सूची पिछले एक से दो सालों में मारी गयी महिला नक्सलियों की है। इस लिस्ट में वो नाम भी शामिल हैं, जिनके उपर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का इनाम था।

Tags:    

Similar News