Lipstick Hacks: ये आसान लिपस्टिक हैक्स आपका मेकअप परफेक्ट बना देंगे, आज ही ट्राई करें

Lipstick Hacks: हम आपको बता रहे हैं लिपस्टिक लगाने के कुछ ऐसे ईजी हैक्स जिनसे आपके लिए परफेक्ट और लाॅन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लगाना आसान हो जाएगा।

Update: 2026-04-13 13:08 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Lipstick Hacks: लिपस्टिक मेकअप के बेसिक प्रोडक्ट्स में शामिल है। हर लेडी के पास ब्लश, हाईलाइटर जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हों न हों, लिपस्टिक्स तो होती ही हैं। लेकिन फिर भी वे परफेक्ट लिपस्टिक क्यों नहीं लगा पाती? क्योंकि वे लिपस्टिक के कुछ आसान हैक्स नहीं जानतीं। हम आपको बता रहे हैं लिपस्टिक लगाने के कुछ ऐसे ईजी हैक्स जिनसे आपके लिए परफेक्ट और लाॅन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लगाना आसान हो जाएगा।

लिप्स को पहले प्रेप करें

1. लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को प्रेप करें। लिपस्टिक लगाने के 15-20 मिनट पहले लिप्स पर पेट्रोलियम जेली अच्छे से लगा लीजिए।

2. इसके बाद किसी होममेड लिप स्क्रबर से होठों को हल्का सा एक्सफोलिएट कर लीजिए।

3. और फिर लिप बाम लगाइये। इसे 5 मिनट के लिए होठों पर रहने दीजिए उसके बाद टिशू पेपर से पोंछ दीजिए। इससे लिपस्टिक स्मूद लगेगी।

लिप लाइनर का इस्तेमाल करें

लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर लगाने से शेप अच्छी बनती है और लिपस्टिक फैलती भी नहीं है।

टिश्यू ट्रिक

लिपस्टिक लगाने के बाद फैल जाती है तो इसके लिए लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिशू पेपर रखकर होठों से दबाया इससे एक्स्ट्रा प्रोडक्ट टिशू पेपर पर आ जाएगा।

ट्रांसलुसेंट पाउडर लगाएं

अब अपना नाॅरमल ट्रांसलुसेंट पाउडर अपने फिंगर टिप पर लें और इसे अपने होठों पर डैब करें, जब तक कि लिपस्टिक ट्रांसफर प्रूफ ना हो जाए। इससे क्रीमी लिपस्टिक को भी मैट फिनिश मिल जाती है।

होठों को पाउटी दिखाने की ट्रिक

होठों का पाउटी दिखाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को थोड़ा बंद करें और आउटर साइड पर लाइन बनाएं। इससे फाइनली जब आपकी लिपिस्टिक लग जाएगी तो होंठ ज्यादा पाउटी-फुलर दिखेंगे।

लिपस्टिक लगाएं, ईयर बड ट्रिक

फाइनली अपनी पसंद की लिपस्टिक अपने होठों पर अप्लाई करें। यहां भी एक ट्रिक है। लिपस्टिक अगर आपके होठों के किनारों पर फैल जाती है तो आप दोनों होठों के बीच एक ईयर बड फंसा लें। उसके बाद लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे कोनों पर लिपस्टिक नहीं फैलेगी।

 हाइलाइट/ शिमर आई शैडो से लिप्स उभारें, दिखेंगे प्लम्प

क्यूपिड बो (ऊपर वाले होंठ के बीच) और नीचे वाले होंठ के सेंटर पर भी थोड़ा हाईलाइटर लगाएं। हाइलाइटर नहीं है तो शिमर आई शैडो लगा लें। लिप्स ज्यादा प्लम्प दिखेंगे।

इन आसान लिपस्टिक हैक्स की की मदद से आपकी लिपिस्टिक बेहतर तरीके से लगेगी और लॉन्ग लास्टिंग होगी।

Tags:    

Similar News