करिश्मा की बेटी समायरा का जन्मदिन, करीना- तैमूर से रणधीर

Update: 2021-03-12 01:13 GMT

मुंबई 12 मार्च 2021. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक ओर जहां सोशल मीडिया पर कई सितारों ने समायरा को जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं दूसरी ओर करिश्मा के घर पर भी परिवार के कई सदस्य पहुंचे।

तैमूर के साथ पहुंची करीना
समायरा के जन्मदिन के खास मौके पर करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान करीना और तैमूर के कई फोटोज/वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। करिश्मा के घर करीना लाइट ब्लू लॉन्ग आउटफिट में नजर आईं और इस दौरान उन्होंने पोनी टेल बना रखी थी। करीना कपूर खान और तैमूर के अलावा करिश्मा के घर मां बबीता और पिता रणधीर कपूर भी पहुंचे थे। रणधीर ने मीडिया को देखकर रिएक्ट भी किया और फिर घर के अंदर चले गए।

Tags:    

Similar News