इस गाने में काजल राघवानी का बोल्ड अंदाज, झूमे खेसारी लाल यादव

Update: 2021-02-27 10:42 GMT

नईदिल्ली 27 फरवरी 2021. साल 2018 में आई फिल्म दबंग सरकार के एक गाने पागल बनाइबे में खेसारी और काजल ने अपने डांस से सभी को दीवाना बना दिया। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसमें खेसारी के साथ काजल राघवानी ने अपनी परफॉर्मेंस दी है। गाने में काजल का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान काजल ने गुलाबी और हरे रंग की ग्लैमरस ड्रेस पहन रखी है।

गाने को अभी तक 26 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसका संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है और गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। फिल्म दबंग सरकार की बात करें तो यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन योगेश राज मिश्रा ने किया है। वहीं इसे दीपक कुमार और राहुल वोहरा ने प्रोड्यूस किया है।

Full View

Tags:    

Similar News