भीषण सड़क हादसाः बस ट्रक की आमने सामने भिड़ंत.. तेरह की मौत.. 25 की हालत नाज़ुक, ट्रक ग़लत लेन पर चल रहा था

Update: 2021-10-07 00:31 GMT

लखनऊ,7अक्टूबर 2021। बाराबंकी में तड़के क़रीब पाँच बजे डबलडेकर बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में तेरह लोगों की मौत की ख़बर है, हालाँकि कुछ मीडिया रिपोर्ट इसकी संख्या नौ बता रहे हैं, पर इन्हीं मीडिया रिपोर्ट में लिखा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमारे सूत्रों के अनुसार हादसे में तेरह की मौत हुई है जबकि 25 की हालत नाज़ुक है।
यह सड़क हादसा ज़िला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर माती रोड पर तब हुआ जबकि हादसे में विपरीत दिशा से आ रहा बालू का ट्रक बस में टकरा गया। बताया गया है कि ट्रक ग़लत लेन पर चल रहा था।
घायलों और गंभीर घायलों का उपचार ज़िला अस्पताल में जारी है। वहीं मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों तक संपर्क की क़वायद में प्रशासन जूटा है।

Similar News