PM के साथ गृहमंत्री शाह और ज्योतियादित्य सिंधिया की 1 घंटे से बैठक…..आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सिंधिया….सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई बन्द कमरे में बैठक 12 बजे तक चली

Update: 2020-03-10 06:06 GMT

नयी दिल्ली 10 मार्च 2020। आज देर शाम कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो सकते है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दिया है. सिंधिया ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दिलचस्प बात ये है कि सिंधिया गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे सिंधिया गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। करीब 1 घण्टे से तीनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।चर्चा के जो सार सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक राज्यसभा के साथ साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर भी चर्चा चल रही है। वहीं सिंधिया करीबी को उप मुख्यमंत्री पद दिए जाने को लेकर भी चर्चा हो रही है।

इसका मतलब ये हुआ कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरना तय है. बीजेपी सूत्रों का इस संदर्भ में कहना है कि कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को आज ही अपने इस्तीफे भेज सकते हैं. ऐसे विधायकों की संख्या 20 हो सकती है. यानी अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी और इसके बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

Tags:    

Similar News