बड़ी खबर : डेढ़ लाख के मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर से मांगे 53092 रुपए

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

कांकेर. डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल के लिए बांध का 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश बिस्वास से जल संसाधन विभाग ने 53092 रुपए कीमत मांगी है. इसमें पानी की कीमत 43092 रुपए है. वहीं, बिना अनुमति पानी बहाने के लिए दस हजार रुपए जुर्माना किया गया है. बता दें कि इस मामले में फूड इंस्पेक्टर बिश्वास को सस्पेंड किया जा चुका है. साथ ही, जिम्मेदार एसडीओ के खिलाफ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कार्रवाई के लिए जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. देखें एसडीओ का पत्र...


Tags

Next Story