Education News: ब्रेकिंग न्‍यूज: CG 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी: इसी साल फरवरी में हुआ था 2 बार परीक्षा लेने का फैसला, देखें पूरा टाइम टेबल

Education News: ब्रेकिंग न्‍यूज: CG 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी: इसी साल फरवरी में हुआ था 2 बार परीक्षा लेने का फैसला, देखें पूरा टाइम टेबल
X
Education News: छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की पहली वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं जुलाई में होंगी।

Education News: रायपुर। स्‍कूल शिक्षा विभाग ने इसी साल फरवरी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार आयोजित करने का फैसला किया था। इस निर्णय पर अमल करते हुए माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोनों कक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

बोर्ड के सचिव ने टाइम टेबल जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत् विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में दो अवसर प्रदान किया जाना है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की इसी अनुशंसा के तहत् इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसमें वे समस्त विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो। ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी है, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण है, श्रेणी सुधार हेतु इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। मण्डल की द्वितीय मुख्य परीक्षा हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य नियमित / अवसर के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिये दिनांक सामान्य शुल्क के साथ 21.06.2024 से 30.06.2024 तक और विलम्ब शुल्क के साथ 01.07.2024 से 02.07.2024 तक तिथि निर्धारित की जाती है। जो छात्र उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है वे निर्धारित तिथि तक नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से तथा अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

दो परीक्षाओं को लेकर फरवरी में जारी हुआ था यह आदेश

इसी वर्ष फरवरी में शिक्षा विभाग ने साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया था। इस संबंध में जारी निर्देश मे कहा गया था कि प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च में एवं द्वितीय मुख्य परीक्षा जून जुलाई में आयोजित की जायेगी।

प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु पात्र होंगे किन्तु विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा। प्रथम परीक्षा के पश्चात् द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों को पुनः आवेदन पत्र भरना होगा। द्वितीय परीक्षा में वे छात्र जो पूरक के पात्र है तथा वे छात्र जो सभी विषयों में अनुत्तीर्ण है एवं श्रेणी सुधार (सम्पूर्ण विषय) के छात्र भी परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते है। उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार एक विषय, दो विषय या अधिक विषय में परीक्षा आवेदन भर सकते है। इनमें द्वितीय परीक्षा में वे छात्र भी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम परीक्षा में परीक्षा आवेदन फार्म भरने के बाद अनुपस्थित रहे हों। अवसर परीक्षा की शेष योजना पूर्ववत् रहेगी। द्वितीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जावेगा।



Tags

Next Story