CG Teacher Pramotation News: शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, मंगाई गई गोपनीय चरित्रावली

CG Teacher Pramotation News: रायपुर। व्याख्या व प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ई संवर्ग से प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ई संवर्ग में प्रमोशन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग में शुरू कर दी है। डीपीआई ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों से व्याख्याता ई संवर्ग, व्याख्याता एलबी संवर्ग, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ई संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची मंगवाई हैं। वर्ष 2019 से 2023 तक का गोपनील चरित्रावली व वर्ष 2019 से 2023 तक का अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार सहायक संचालक व प्रभारी लिपिक के साथ दिनांक 22 जुलाई को उक्त जानकारी हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी में लेकर डीपीआई पहुंचना होगा। आदेश के साथ जानकारी का फॉर्मेट भी उपलब्ध करवाया गया है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
