मानव बम हमले में तालिबानी टॉप कमांडर हक्कानी की मौत, तालिबान के आतंकी विचारधारा का था बड़ा समर्थक...

Update: 2022-08-12 08:01 GMT

काबुल। तालिबानी लीडर रहीमुल्लाह हक्कानी की मानव बम हमले में मौत हो गई है। एक बिना पैर वाला व्यक्ति कृत्रिम पांव में एक्सप्लोसिव छिपाकर पहुंचा और उसने विस्फोट कर दिया। इस मानव बम हमले में हक्कानी मारा गया। तालिबान मामले की जांच कर रहा है।  हक्कानी तालिबान के आतंकी विचारधारा का बड़ा समर्थक था। इसके अलावा वह इस्लाम का बहुत बड़ा जानकार था। बीते 15 दिन में ये दूसरी बार है जब राजधानी काबुल बम धमाके से दहल गई है। रहीमुल्‍ला हक्‍कानी को तालिबानी गृहमंत्री शिराजुद्दीन हक्‍कानी का गुरु भी माना जाता था।

तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत की पुष्टि की है। हालांकि बम धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। हमलावर कोई ऐसा व्यक्ति था जो किसी हादसे में अपनी एक टांग पहले ही खो चुका था। इसके बदले में उसने एक प्लास्टिक की टांग लगाई थी और विस्फोटक इसी छुपाया हुआ था। इसके बाद डेटोनेटर की मदद से उसने इस बम धमाके को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद का यह सबसे बड़ा हमला था। रहीमुल्ला हक्कानी ने पाकिस्तान में दारुल उलूम हक्कानिया से स्नातक किया था, जो लंबे समय से तालिबान से जुड़ा एक इस्लामी विश्वविद्यालय है।  

हक्कानी पर यह तीसरा हमला था, जिसमें वह मारा गया। इससे पहले अक्टूबर 2020 में रहीमुल्ला पर हमला हुआ था और वह बाल-बाल बच था। साल 2013 में भी हक्कानी के काफिले पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। उस समय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भाग गए थे।


Tags:    

Similar News