मुख्यमंत्री की हमर बेटी- हमर मान अभियान की घोषणा के बाद उसे अमल में लाने वाला पहला जिला बना महासमुंद, 24 घण्टे के अंदर ही हुआ अभियान शुरू

Update: 2022-09-24 11:07 GMT

महासमुंद ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमर बेटी हमर मान अभियान चलाने की कल घोषणा की थी। अब घोषणा के 24 घण्टे के अंदर उसे अमल में लाने वाला राज्य का पहला जिला महासमुंद बन गया है। जहां पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूल- कॉलेज की छात्राओं को गुड़ टच- बैड टच,छेड़खानी, यौन शोषण,साइबर अपराध व महिला सुरक्षा एप की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल- कालेजों व महिलाओं व युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाने के भी निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमर बेटी हमर मान जैसे क्रांतिकारी अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में लांच करने के निर्देश दिये थे। इस अभियान के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह सोच है कि छतीसगढ़ के जिस समाज मे बेटियां सुरक्षित व सशक्त है वह समाज निरंतर प्रगति करता है। इस अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल- कालेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार गुड़ टच-बैड टच, छेड़खानी,यौन शोषण,साइबर अपराध,सोशल मीडिया के अपराधों से बचाव की जानकारी व मार्गदर्शन देते हुए महिला सुरक्षा हेतु जारी एप के बारे में जागरूक करना है। मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाते हुए सर्वप्रथम अमलीजामा पहनाने का काम शुरू किया है महासमुंद एसपी भोजराज पटेल ने। जिन्होंने अपने जिले में घोषणा के 24 घण्टे के अंदर ही योजना का क्रियान्वयन शुरू करवा दिया।

आज अभियान की शुरुवात महासमुन्द जिले के जय हिंद कॉलेज में अध्ययनरत स्कूल व कॉलेज की छात्राओं के अलावा वहां उपस्थित महिलाओं को जागरूक करके किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता का संदेश देने स्वयं एसपी भोजराज पटेल उपस्थित थे। जिन्होंने अपने शब्दों की शुरूआत यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता: से किया। इस श्लोक से एसपी भोजराज ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि जहां नारी की पूजा की जाती है, वहां देवताओं का वास होता है। आगे फिर एसपी पटेल के द्वारा छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकार व कानून की जानकारियां दी गई। गुड टच बैड टच तथा महिलाओं संबंधी अपराध घटित होने पर त्वरित की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तृत रूप से समझाया महिलाओं से संबंधित अधिनियम पॉक्सो एक्ट व आईपीसी के महत्वपूर्ण धाराएं अन्य अधिनियम की जानकारी दी गई एवं उन्हें गुड टच बैड यौन शोषण साइबर क्राइम सोशल मीडिया क्राइम से बचाव आदि की जानकारी दी गई वह महिला सुरक्षा हेतु ऐप का इस्तेमाल आदि की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण एवम महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए अभूतपूर्व योगदान से भी अवगत कराया और बताया की मुख्यमंत्री जी का यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा जिसके तहत पूरे राज्य की महिलाएं जागरूक होंगी व स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

इसके अलावा एसपी पटेल के द्वारा महिला अधिकारियों को महिला संबंधी अपराध की विवेचना व उनपर त्वरित कार्यवाही और त्वरित निकाल हेतु सख्त निर्देश दिया गया साथ ही उक्त अभियान के तहत निरंतर जिले के सभी सभी स्कूल व कॉलेज आदि की छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने के भी निर्देश एसपी ने दिए। एसपी पटेल ने जिले के स्कूल कालेजों और महिलाओं व युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है।

Tags:    

Similar News