कोरोना बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई खतरनाक……4000 से ज्यादा एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची…..आज भी पौने पांच सौ मरीज मिले…. देखिये कहाँ-कहाँ कितने मिले मरीज

Update: 2021-03-14 11:52 GMT

रायपुर 14 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। आज रविवार के बावजूद प्रदेश में 475 नए केस आये हैं। आज सिर्फ 129 मरीज ही कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस 4006 हो गए हैं। वहीं 4 लोगों की आज कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 3.17लाख से ज्यादा हो गयी है।

 

रायपुर में आज 133 नए मरीज मिले हैं, जबकि रायपुर से ज्यादा दुर्ग में संक्रमित मिले हैं। दुर्ग में 135 नए केस आये हैं। बिलासपुर में आज 69 नए मरीज मिले हैं।

Tags:    

Similar News