कांग्रेस के GOOD DAY : आज 5 निगम के हुए चुनाव में से अब तक इन 3 निगम में कांग्रेस का कब्जा…. रायपुर, रायगढ़ में भी कांग्रेस का मेयर चुना जाना तय…. धमतरी में पहली बार महापौर की कुर्सी कांग्रेस के पास

Update: 2020-01-06 09:39 GMT

धमतरी 6 जनवरी 2020। धमतरी नगर निगम में भाजपा के लगातार जीत का कीर्तिमान टूट गया है। दशकों बाद कांग्रेस ने धमतरी निगम पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं दुर्ग निगम में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के धीरज बकीलवाल महापौर चुन लिये गये हैं। धीरज को 40 वोट मिले हैं।

धमतरी नगर निगम में विजय देवांगन को नया महापौर चुना गया है। वहीं अनुराग मसीह को नया सभापति चुना गया है। कांग्रेस के लिए आज का दिन खास रहा है। चिरमिरी, के अलावे दुर्ग, धमतरी में भी कांग्रेस ने महापौर पद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं रायपुर में भी महापौर बनना लगभग तय है।

चिरमिरी में कंचन जायसवाल, दुर्ग में धीरज बकीलवाल, धमतरी में विजय देवांगन कांग्रेस के महापौर चुने गये हैं। वहीं रायपुर से एजाज ढेबर का भी चुना जाना तय है।

Tags:    

Similar News