VIDEO मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं सीएम ममता, भाषण देने से किया इनकार……बोली- बेइज्जत करना ठीक नहीं… जानिये किस बात से हो गयी नाराज
कोलकाता 23 जनवरी 2021। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम भी सियासी भेंट चढ़ गया। विक्टोरिया मेमोरियल में मोदी के मंच पर ममता बनर्जी नाराज हो गईं। वे भाषण दिए बगैर ही वापस लौट आईं। जब ममता भाषण देने पहुंचीं, तो कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसके बाद ममता ने माइक पर कहा, ‘यह किसी पॉलिटिकल पार्टी का प्रोग्राम नहीं है। किसी को निमंत्रण देकर बेइज्जत करना अच्छी बात नहीं है। मैं अब कुछ नहीं बोलूंगी। जय भारत, जय बांग्ला।’
#WATCH | I think Govt’s program should have dignity. This is not a political program….It doesn’t suit you to insult someone after inviting them. As a protest, I won’t speak anything: WB CM Mamata Banerjee after ‘Jai Shree Ram’ slogans were raised when she was invited to speak pic.twitter.com/pBvVrlrrbb
— ANI (@ANI) January 23, 2021
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये सरकार का कार्यक्रम है, किसी पार्टी का नहीं है. किसी को बुलाकर अपमानित करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए. यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है. किसी को आमंत्रित करने के बाद अपमान करना शोभा नहीं देना. विरोध के रूप में, मैं कुछ भी नहीं बोलूंगी.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी की 125वीं जयंती पर कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। इसके बाद मोदी विक्टोरिया मेमोरियल हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी किया। मोदी इस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से जब भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम सुना। एक नई ऊर्जा से भर गया।