Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir News: भाजपा नेता नारायण चंदेल के भाई की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Janjgir News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे दिग्गज भाजपा नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की रेलवे ट्रैक में लाश मिली है। शेखर चंदेल प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य थे। यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल जांच में पता नहीं चल पाया है।

Janjgir News: भाजपा नेता नारायण चंदेल के भाई की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
X

shekhar chandel death

By Neha Yadav

Janjgir News: जांजगीर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे भाजपा नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की लाश रेलवे ट्रैक में मिली है। दिग्गज भाजपा नेता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

नारायण चंदेल भाजपा के दिग्गज नेता है। वे जांजगीर विधानसभा सीट से विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस के सत्तासीन रहने के दौरान वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। उनके छोटे भाई शेखर चंदेल प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा जिला स्काउट गाइड के आयुक्त भी है। शेखर चंदेल की लाश नैला स्टेशन के आगे रेलवे ट्रेक पर मिली है। देर रात लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी लगते ही एसपी विवेक शुक्ला अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक के अधिकारियों को भी बुलवाया गया। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शेखर चंदेल की हत्या हुई है या फिर यह आत्महत्या है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

शेखर चंदेल बनारी के पास बने श्री राम कॉलोनी के निवासी थे। उनकी दो संताने, जिनमें एक बेटा,एक बेटी है। बनारी में ही शेखर चंदेल का पेट्रोल पंप संचालित है। इसके अलावा उनका राइस मिल का भी व्यापार है। इसी माह 2 सितंबर को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। मिली जानकारी के मुताबिक वे रात तक अपने राइस मिल में थे। फिर राइस मिल से निकलकर सीधे नैला स्टेशन पहुंच गए। कुछ लोगों के मुताबिक उन्होंने अचानक ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी की है। पर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या है यह स्पष्ट करने की बात कह रही है।

शव को पुलिस ने मर्च्युरी भिजवाया है। मौत के कारणों खुलासा नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की प्रकृति का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story