जानिये कौन बनेंगे मोदी कैबिनेट 3.0 में गृह मंत्री, जयशंकर को विदेश मंत्रालय मिलना तय

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया है। उनके साथ 69 मंत्री शपथ ले रहे हैं।

चूकि मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के घटक दलों की अहम भागीदारी है, सो सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार देश का गृह मंत्री कौन बनेगा। मोदी कैबिनेट 2.0 में तेज-तर्रार मंत्री अमित शाह के पास गृह मंत्रालय था। मगर गठबंधन की सरकार में हो सकता है, गृह मंत्रालय में चेहरा बदले। बता दें, मोदी कैबिनेट 1.0 में राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे। उसके बाद 2.0 में राजनाथ को रक्षा मंत्री बनाया गया था। इस बार राजनाथ सिंह को फिर से गृह मंत्री बनाए जाने की अटकलें चल रही है।

दिल्ली में दोपहर बाद से यह चर्चाएं तेज है कि राजनाथ सिंह को गृह विभाग मिल सकता है। अगर आखिरी वक्त पर अगर कुछ चेंज हो गया तो अमित शाह को दूसरी बार गृह विभाग संभाल सकते हैं। वरना, पलड़ा राजनाथ सिंह का भारी है। हालांकि, देश में जिस तरह की स्थिति है, पंजाब में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। मणिपुर में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही। मणिपुर में पिछले दो साल से हिंसा की लपटें उठ रही है। कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणाएं भी कर चुकी है। ऐसे में, प्रधानमंत्री अपने किसी करीबी और अनुभवी नेता को ही गृह मंत्री बनाने की प्राथमिकता देंगे।

Update: 2024-06-09 14:59 GMT

Linked news