6. शिक्षक बर्खास्त: पाक्सो एक्ट का आरोपी व सजायाफ्ता शिक्षक बर्खास्त
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने एक आदेश जारी कर पाक्सो एक्ट के दोष सिद्धि होने पर शा पू मा शाला औरदा जिला रायगढ़ में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक पर अतिरिक्त न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट, रायगढ़ द्वारा पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत सुनाई गई सजा और जुर्माने की जानकारी विभाग से छिपाने का आरोप है।