धान खरीदी पर घिरे मंत्री

उमेश पटेल ने पूछा 25 जनवरी, 2024 तक जिलेवार कितनी-कितनी धान खरीदी कर ली गई है एवं पंजीकृत किसानों का कितना धान खरीदी करना शेष है ? क्या नियत तिथि तक धान खरीदी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा ? यदि नहीं, तो खरीदी कार्य पूर्ण करने के लिए क्या उपाय किये जा रहे हैं ? (ख) क्या खरीदी केन्द्रों में लिमिट कम होने तथा धान का उठाव नहीं होने से किसानों को परेशानी की शिकायत प्राप्त हुई है? यदि हां, तो लिमिट बढ़ाने एवं उठाव करने के लिए क्या उपाय किये गये हैं ? (ग) क्या टोकन लेने में किसानों को कोई परेशानी हो रही है? यदि हां, तो किसानों को टोकन आसानी से और सुविधापूर्वक मिले, इसके लिए क्या उपाय किये गये हैं? यदि नहीं, तो कब तक उपाय कर लिए जायेंगे ?

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 25 जनवरी, 2024 तक प्रदेश में 1,30,41,320 मे. टन धान की खरीदी कर ली गई है। जिलेवार जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। पंजीकृत किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु स्वेच्छा से धान उपार्जन केन्द्र में धान लाते है। धान खरीदी हेतु नियत तिथि तक धान खरीदी किया जायेगा, अतः शेष प्रश्नांश उपस्थित नहीं होता। जी नहीं। शेष प्रश्नांश उपस्थित नहीं होता। जी नहीं।

Update: 2024-02-06 06:18 GMT

Linked news