Petrol Diesel Prices Today 24 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 24 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (24 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Update: 2024-07-24 05:33 GMT

Petrol Diesel Prices Today 24 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (24 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 81.33 डॉलर (6,807 रुपये) और WTI क्रूड 77.26 डॉलर (6,466 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

गोवा में आज सस्ता हुआ तेल

राज्यों में तेल के दाम देखें तो गोवा में पेट्रोल पर 68 पैसे/लीटर और डीजल पर 65 पैसे/लीटर की राहत दी गई है, जबकि महाराष्ट्र में क्रमश: 37 पैसे और 35 पैसे कम हुए हैं। इसी के साथ पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे/लीटर और डीजल 35 पैसे/लीटर महंगा हो गया है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में भी ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

महानगरों में स्थिर है पेट्रोल-डीजल के भाव

देश के 4 प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये, तो वहीं डीजल के 87.62 रुपये/लीटर है। दूसरी तरफ मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये/लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 100.75 रुपये और 92.35 रुपये/लीटर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Full View

Tags:    

Similar News