Petrol Diesel Prices Today 22 August 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Petrol Diesel Prices Today 22 August 2024: आज 22 अगस्त 2024 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बिहार समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ राज्यों में दाम कम हुए हैं।

Update: 2024-08-22 03:53 GMT

Petrol Diesel Prices Today 22 August 2024: आज 22 अगस्त 2024 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बिहार समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ राज्यों में दाम कम हुए हैं। अगर आप अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवाने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं। प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹ 94.72 प्रति लीटर, डीजल - ₹ 87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹ 103.44 प्रति लीटर, डीजल - ₹ 89.97 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹ 104.95 प्रति लीटर, डीजल - ₹ 91.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹ 100.75 प्रति लीटर, डीजल - ₹ 92.34 प्रति लीटर

बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी

बिहार में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब बिहार में पेट्रोल ₹ 107.31 प्रति लीटर और डीजल ₹ 94.02 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे

महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम में 50 पैसे और डीजल के दाम में 47 पैसे की कमी आई है। अब महाराष्ट्र में पेट्रोल ₹104.27 प्रति लीटर और डीजल ₹90.81 प्रति लीटर हो गया है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव

आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु और त्रिपुरा में भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Tags:    

Similar News