Petrol Diesel Prices Today 13 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 13 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (13 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Update: 2024-07-13 05:26 GMT

Petrol Diesel Prices Today 13 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (13 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अधिकांश राज्यों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन कुछ में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में परिवर्तन हुआ है। ब्रेंट क्रूड 85.03 डॉलर (7,101 रुपये)/बैरल और WTI क्रूड के 82.21 डॉलर (6,866 रुपये)/बैरल पर कारोबार कर रहा है।

आज इन राज्यों में बदले ईंधन के दाम

अधिकांश राज्यों में तेल के भाव स्थिर है, लेकिन आज पंजाब में पेट्रोल पर 46 पैसे और डीजल पर 51 पैसे बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और झारखंड़ में भी ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ बिहार में पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 35 पैसे सस्ता हो गया है। इसी प्रकार हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी दाम कम हुए हैं। बता दें, रोजाना ईधन के भाव जारी किए जाते हैं।

महानगरों में आज इतनी हैं तेल की कीमतें

प्रमुख महानगरों में आज ईंधन की कीमतें देखें तो राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल के दाम 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 89.97 रुपये है। इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के भाव में खरीद सकते हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के लिए क्रमश: 100.75 रुपये और 92.34 रुपये चुकाने होंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Tags:    

Similar News