Petrol Diesel Prices Today 07 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 07 May 2024: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। आज यानी 07 मई 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

Update: 2024-05-07 04:32 GMT

Petrol Diesel Prices Today 07 May 2024: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। आज यानी 07 मई 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

कच्चे तेल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में महंगी हो गई है। ब्रेंट क्रूड 83.57 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 78.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 07 मई 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं।

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत? नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है, और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है डीजल का दाम? देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये, कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है, और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर):

  • नई दिल्ली: ₹94.72
  • मुंबई: ₹104.21
  • कोलकाता: ₹103.94
  • चेन्नई: ₹100.75

डीजल की कीमत (प्रति लीटर):

  • नई दिल्ली: ₹87.62
  • मुंबई: ₹92.15
  • कोलकाता: ₹90.76
  • चेन्नई: ₹92.34

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Tags:    

Similar News