Petrol Diesel Prices Today 06 April 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 06 April 2024: कच्चे तेल के दाम अब 90 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर चल रहे हैं। कच्चे तेल के दाम से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत अधिक निर्भर करती हैं, क्योंकि इन्हीं से पेट्रोल-डीजल बनते हैं।

Update: 2024-04-06 03:47 GMT

Petrol Diesel Prices Today 06 April 2024: कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के साथ, पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ चुकी हैं। यहाँ तक कि कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर निकल चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कच्चे तेल के दामों पर बहुत अधिक निर्भर करती हैं, क्योंकि इन्हीं से पेट्रोल-डीजल बनते हैं। हालांकि, भारत सरकार ने 15 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी, जिसमें दोनों के भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह कटौती की थी। अब तमाम तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आइए देखें देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम।

कच्चे तेल के भाव:

  • वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
  • ब्रेंट क्रूड का दाम 0.08 प्रतिशत बढ़कर 90.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा।
  • शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गई।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

शहर पेट्रोल (रुपये) डीजल (रुपये)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 104.21 92.15
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.75 92.32
  • बेंगलुरु 99.84 85.93
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • नोएडा 94.83 87.96
  • गुरुग्राम 95.19 88.05
  • चंडीगढ़ 94.24 82.40
  • पटना 105.18 92.04

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Tags:    

Similar News