Petrol Diesel Price Today: आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

Petrol Diesel Price Today 29 अक्टूबर: जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, चेन्नई सहित देशभर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें।

Update: 2025-10-29 03:23 GMT

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच बुधवार (29 अक्टूबर) को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दि हैं। कच्चे तेल के भाव में मामूली बदलाव के बावजूद देश भर के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं जबकि कुछ शहरों पर मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल प्राइस और फॉरेन एक्सचेंज रेट पर टिकी रहती हैं। साथ ही तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे नई दरें जारी करती हैं। आइये जानते है आज के पेट्रोल डीज़ल के लेटेस्ट प्राइस।
देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट (29 अक्टूबर 2025)
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50 | डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 | डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.90 | डीजल ₹92.48 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02 प्रति लीटर
रायपुर: पेट्रोल ₹99.44 | डीजल ₹93.39 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹95.26 | डीजल ₹88.01 प्रति लीटर
मेरठ: पेट्रोल ₹94.60 | डीजल ₹87.69 प्रति लीटर
आगरा: पेट्रोल ₹94.42 | डीजल ₹87.47 प्रति लीटर
अलीगढ़: पेट्रोल ₹94.82 | डीजल ₹88.83 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80 प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21 प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल ₹106.45 | डीजल ₹91.85 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹106.11 | डीजल ₹92.32 प्रति लीटर
रांची: पेट्रोल ₹97.86 | डीजल ₹92.62 प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45 प्रति लीटर
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17 प्रति लीटर
तेल की कीमतों पर टैक्स असर
अगर आप दिल्ली वाले हैं तो तो आप 94.77 प्रति लीटर के पेट्रोल प्राइस पर खरीद रहे हैं, इस में मूल लागत ₹53.07 की है, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी ₹21.90, राज्य सरकार का वैट ₹15.40 और डीलर कमीशन ₹4.40 शामिल है। यानी रिटेल प्राइस का का लगभग आधा हिस्सा टैक्स के रूप जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News