सोना-चांदी का भाव 20 फरवरी: सोने की कीमतों में बड़ा फेरबदल! रायपुर में सस्ता हुआ सोना, जानें दिल्ली और भोपाल के ताज़ा रेट
Gold Rate Today 20 February 2026: शुक्रवार (20 फरवरी) को देश भर के सर्राफा बाज़ारों में सोने और चांदी की कीमतों में उतर चढाव जारी है। इंटरनेशनल लेवल स्तर पर गोल्ड-सिल्वर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
फोटो NPG News
Gold Rate Today 20 February 2026: शुक्रवार (20 फरवरी) 2026 को देश भर के सर्राफा बाज़ारों में सोने और चांदी की कीमतों में उतर चढाव जारी है। इंटरनेशनल लेवल स्तर पर गोल्ड-सिल्वर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी रायपुर के बाज़ार में आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली और भोपाल में भाव चढ़ गए हैं।
रायपुर में आज सोने का भाव क्या है?
रायपुर सर्राफा बाज़ार में 24 कैरेट सोना 1,55,900 रुपये से 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,800 रुपये से 1,44,050 रुपये के बीच है। एक ग्राम 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 14,291 रुपये है। स्थानीय ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में थोड़ा अंतर आ सकता है।
भोपाल और दिल्ली आज सोने का भाव क्या है?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोने के रेट में बढ़ोतरी हुई है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट की कीमत 1,43,510 रुपये है। दिल्ली के बाज़ार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
वैश्विक तनाव से बढ़ी मांग
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव इसकी बड़ी वजह है। रूस और यूक्रेन के बीच नई बातचीत विफल होने से भी निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के तौर पर सोने का रुख किया है। वित्तीय कंपनी जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर,22 कैरेट सोना,24 कैरेट सोना
- रायपुर 1,42,800 - 1,44,050, 1,55,900 - 1,56,500
- भोपाल 1,43,510 1,56,550
- दिल्ली 143610 156650
- मुंबई 143460 156500
- अहमदाबाद 143510 156550
- चेन्नई 143460 156500
- कोलकाता 143460 156500
- हैदराबाद 143460 156500
- जयपुर 143610 156650
- भोपाल 143510 156550
- लखनऊ 143610 156650
- चंडीगढ़ 143610 156650
आज चांदी का क्या रेट है?
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी तेज़ी है। शुक्रवार सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाज़ार में इसमें 18,000 रुपये का बड़ा उछाल आया था। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में चांदी का हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।