Gold Rate Today 1 September 2025: सितंबर के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी, जानें आपके शहर में ताज़ा रेट

Gold Rate Today 1 September 2025: आज सोने के दामों में मामूली गिरावट हुई। 24 कैरेट सोना ₹1,02,500 और चांदी ₹1,24,900 प्रति किलो। देखें आपके शहर का भाव।

Update: 2025-09-01 06:03 GMT

Gold Rate Today 1 September 2025: सितंबर के पहले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। 1 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना ₹1,02,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग ₹100 कम है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹96,100 से ऊपर बना हुआ है। चांदी के दामों में भी हल्की गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत ₹1,24,900 प्रति किलो है, जो बीते हफ्ते के मुकाबले ₹100 कम है।

1 सितंबर को सोने का भाव (22 और 24 कैरेट)

शहर का नाम 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹96,340 ₹1,02,509
  • चेन्नई ₹96,190 ₹1,02,494
  • मुंबई ₹96,190 ₹1,02,494
  • कोलकाता ₹96,190 ₹1,02,509
  • जयपुर ₹96,340 ₹1,02,509
  • नोएडा ₹96,340 ₹1,02,509
  • गाजियाबाद ₹96,340 ₹1,02,509
  • लखनऊ ₹96,340 ₹1,02,509
  • बंगलुरु ₹96,190 ₹1,02,494
  • पटना ₹96,190 ₹1,02,494

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News