Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए आज 4 अगस्त को 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड और चांदी के रेट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। 4 अगस्त 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Update: 2025-08-04 04:07 GMT

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। 4 अगस्त 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सुबह 24 कैरेट सोना ₹98,253 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी ₹1,09,646 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है।

पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले आज सुबह की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति और डॉलर की मजबूती ने इस गिरावट को बढ़ावा दिया है।

क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट?

शुद्धता/प्रकार 4 अगस्त सुबह का रेट

24 कैरेट सोना	₹98,253 प्रति 10 ग्राम  23 कैरेट सोना	₹97,860 प्रति 10 ग्राम  22 कैरेट सोना	₹90,000 प्रति 10 ग्राम  18 कैरेट सोना	₹73,690 प्रति 10 ग्राम  14 कैरेट सोना	₹57,478 प्रति 10 ग्राम  चांदी (999 शुद्धता)	₹1,09,646 प्रति किलो

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार?

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये सस्ता होकर ₹97,620 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹300 की गिरावट के साथ ₹97,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी ₹2,500 की गिरावट दर्ज की गई थी और यह ₹1,09,500 प्रति किलो पर आ गई थी।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News