Gold-Silver Price Today 16 August: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भरी उछाल! देखें दिल्ली-लखनऊ-इंदौर समेत देश के ताज़ा रेट
Gold Silver Price Today: आज जन्माष्टमी पर सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। जानें दिल्ली, यूपी और एमपी के सर्राफा बाजार में ताज़ा रेट।
Gold Silver Price Today: नई दिल्ली। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। आज 16 अगस्त 2025 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है।
दिल्ली में सोने-चांदी का भाव
Bankbazaar.com के मुताबिक राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में:
- 22 कैरेट सोना: ₹93,800 प्रति 10 ग्राम (कल ₹93,900)
- 24 कैरेट सोना: ₹98,490 प्रति 10 ग्राम (कल ₹98,600)
- चांदी: ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम (कल के बराबर)
इसका मतलब है कि सोना खरीदारों के लिए मामूली राहत लेकर आया है, जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
यूपी (लखनऊ) में सोने का भाव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने के दाम दिल्ली जैसे ही रहे।
- 22 कैरेट सोना: ₹93,800 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹98,490 प्रति 10 ग्राम
यहां भी सोने की कीमत में ₹100 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
एमपी (इंदौर) में सोने का भाव
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोना दिल्ली और लखनऊ से थोड़ा सस्ता बिक रहा है।
- 22 कैरेट सोना: ₹93,450 प्रति 10 ग्राम (कल ₹93,550)
- 24 कैरेट सोना: ₹98,120 प्रति 10 ग्राम (कल ₹98,230)
इसका मतलब है कि इंदौर में भी सोने के दाम में ₹100 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।