Gold Silver Price Today (15 Sept 2025): सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर! 1 तोला सोना 1 लाख के पार, चेक करे अपने शहर का ताज़ा भाव

Gold-Silver Price Update: भारत में सोना और चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। सोमवार, 15 सितम्बर 2025 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,09,707 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

Update: 2025-09-15 03:58 GMT

Gold-Silver Price Update: भारत में सोना और चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। सोमवार, 15 सितम्बर 2025 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,09,707 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, चांदी 1,28,008 प्रति किलो के स्तर पर दर्ज की गई। दोनों धातुओं ने हाल के दिनों में कई बार नया रिकॉर्ड बनाया है और सर्राफा बाजारों में लगातार तेजी बनी हुई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही रेकार्ड स्तर पर थे। शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,13,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,32,000 प्रति किलो तक बिकी थी। कारोबारियों का कहना है कि जिस रफ्तार से सोने–चांदी के दाम चढ़ रहे हैं, वह निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए हैरानी की बात है।
सालभर में बड़ी बढ़ोतरी
अगर पिछले एक साल की हालत देखें तो 31 दिसम्बर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 78,950 प्रति 10 ग्राम थी। अब सितंबर 2025 तक यह 1.09 लाख रुपये से ऊपर जा चुका है। यानी सालभर में सोना करीब 44% महंगा हुआ है। चांदी ने भी इस दौरान कमाल दिखाया और लगभग 47% की बढ़त दर्ज की।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
सोना और चांदी की कीमतों में इस उछाल की कई बड़ी वजहें सामने आई हैं। सबसे पहले, अमेरिका से आए हालिया आर्थिक आंकड़ों ने संकेत दिए हैं कि फेडरल रिज़र्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी में पैसा लगा रहे हैं।
दूसरी तरफ, चांदी की मांग उद्योगों से लगातार बढ़ रही है। खासकर सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी का इस्तेमाल बढ़ गया है। यह मांग दामों को ऊपर खींच रही है।
ताज़ा रेट्स (IBJA, 15 सितम्बर 2025)
सोना (24 कैरेट): ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम
सोना (23 कैरेट): ₹1,09,268 प्रति 10 ग्राम
सोना (22 कैरेट): ₹1,00,492 प्रति 10 ग्राम
सोना (18 कैरेट): ₹82,280 प्रति 10 ग्राम
सोना (14 कैरेट): ₹64,179 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999 शुद्धता): ₹1,28,008 प्रति किलो

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News