Gold Rate Today: दिवाली पर सोने की के दाम हो गए अपडेट, जानिए अपने शहर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: दिवाली पर सोने की कीमतों में गिरावट। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम। पिछले एक साल में सोना 51,000 रुपये महंगा। चांदी भी 7,000 रुपये गिरी।

Update: 2025-10-20 05:15 GMT

नई दिल्ली। दिवाली के दिन देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार 20 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,20,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह के मुकाबले सोना करीब 5,780 रुपये महंगा हुआ है, लेकिन धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में 2,400 रुपये की गिरावट आई है। फिलहाल 24 कैरेट सोना 1,32,400 रुपये से घटकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक यानी एक साल में सोना 51,000 रुपये या करीब 62.65 प्रतिशत महंगा हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

दिल्ली	        1,20,090	1,31,000  मुंबई	        1,19,940	1,30,850  अहमदाबाद	1,19,990	1,30,900  चेन्नई	        1,19,940	1,30,850  कोलकाता	1,19,940	1,30,850  हैदराबाद	1,19,940	1,30,850  जयपुर	        1,20,090	1,31,000  भोपाल	        1,19,990	1,30,900  लखनऊ	        1,20,090	1,31,000  चंडीगढ़	        1,20,090	1,31,000  

आने वाले महीनों में सोना 1.50 लाख रुपये तक जा सकता है

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने कहा है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक और घरेलू बाजारों में केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और चीन व जापान में बढ़ती सार्वजनिक मांग के कारण कीमतों में तेजी जारी है।

पद्मनाभन ने कहा कि अगर चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वार बढ़ता है और रूस-यूक्रेन संघर्ष लंबा खिंचता है, तो सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। हालांकि, अगर शॉर्ट-टर्म करेक्शन होता है, तो कीमतें अस्थायी रूप से घटकर 1.15 लाख रुपये तक आ सकती हैं।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

दिवाली की सुबह चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 7,000 रुपये टूटकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस समय चांदी का भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।भाव 1,71,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। पिछले एक साल में चांदी की कीमत 70,300 रुपये या करीब 70.51 प्रतिशत बढ़ी है।


Tags:    

Similar News