Gold Price Today 1 Feb 2026: बजट के दिन महंगा हुआ 24K Gold, क्या निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद बदलेगी Gold–Silver की चाल?

देश में सोने की कीमतें लगातार मजबूत बनी हुई हैं। वीकली बेसिस पर सोने में बढ़त जारी है और बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 320 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

Update: 2026-02-01 03:42 GMT

नई दिल्ली 1 Feb 2026: देश में सोने की कीमतें लगातार मजबूत बनी हुई हैं। वीकली बेसिस पर सोने में बढ़त जारी है और बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 320 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। बजट वाले दिन रविवार 1 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। मुंबई में यह भाव 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

बजट पर टिकी बाजार की नजर

आज संसद में देश का केंद्रीय बजट पेश किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट भाषण देंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट भाषण होगा। बजट से पहले भारत का रत्न और आभूषण (जेम्स एंड ज्वैलरी) सेक्टर सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती, प्रक्रियात्मक सुधार और GST कम करने की मांग कर रहा है। ऐसे में बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि बजट में सोने और चांदी को लेकर कोई राहत या बड़ा ऐलान होता है या नहीं।

बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट गोल्ड 1,60,580 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22 कैरेट – 1,47,350 | 24 कैरेट – 1,60,730
  • मुंबई: 22 कैरेट – 1,47,200 | 24 कैरेट – 1,60,580
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट – 1,47,250 | 24 कैरेट – 1,60,630
  • चेन्नई: 22 कैरेट – 1,47,200 | 24 कैरेट – 1,60,580
  • कोलकाता: 22 कैरेट – 1,47,200 | 24 कैरेट – 1,60,580
  • हैदराबाद: 22 कैरेट – 1,47,200 | 24 कैरेट – 1,60,580
  • जयपुर: 22 कैरेट – 1,47,350 | 24 कैरेट – 1,60,730
  • भोपाल: 22 कैरेट – 1,47,250 | 24 कैरेट – 1,60,630
  • लखनऊ: 22 कैरेट – 1,47,350 | 24 कैरेट – 1,60,730
  • चंडीगढ़: 22 कैरेट – 1,47,350 | 24 कैरेट – 1,60,730

चांदी भी रही तेज

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर मजबूती देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में चांदी 15,000 रुपये महंगी हुई है। 1 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 3,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

बजट के बाद टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और नीतिगत घोषणाओं के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Tags:    

Similar News