Gold Rate Today 8 October 2025: करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
Gold Rate Today 8 October 2025: इस बार पत्नियों के लिए गोल्ड गिफ्ट महंगा पड़ेगा, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold Rate Today 8 October 2025: त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी (Gold-Silver Price Today) के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। करवाचौथ (Karwa Chauth 2025) से पहले सोना एक फिर रिकॉर्ड तोड़ भाव पर पहुंच गया है। 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर गया। पिछले साल इसी समय यही सोना 75,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा था, यानी एक साल में 47,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है!
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में रिकॉर्ड गोल्ड रेट
दिल्ली ₹1,12,010 ₹1,22,080मुंबई ₹1,11,860 ₹1,22,030चेन्नई ₹1,12,010 ₹1,22,190कोलकाता ₹1,11,860 ₹1,22,030
करवाचौथ पर सोना हुआ लक्ज़री
दिल्ली में Gold Rate Today
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में गोल्ड का भाव
भोपाल, अहमदाबाद और हैदराबाद में रेट
चांदी (Silver) की कीमत भी रिकॉर्ड पर
देश के 15 बड़े शहरों में आज के Gold Rates
दिल्ली 1,12,010 1,22,080
मुंबई 1,11,860 1,22,030
अहमदाबाद 1,11,910 1,22,080
चेन्नई 1,12,010 1,22,190
कोलकाता 1,11,860 1,22,030
गुरुग्राम 1,12,010 1,22,080
लखनऊ 1,12,010 1,22,080
जयपुर 1,12,010 1,22,080
बेंगलुरु 1,11,860 1,22,030
पटना 1,11,860 1,22,030
भुवनेश्वर 1,11,860 1,22,030
हैदराबाद 1,11,860 1,22,030
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।