Gold Rate Today: सोने के दाम में बंपर उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या है नया भाव!

Gold Rate Today: सोने के दामों (Gold Price Today) में सोमवार शाम से शुरू हुई तेजी आज यानी 7 अक्टूबर 2025 (7 October 2025) की सुबह भी जारी है।

Update: 2025-10-07 04:50 GMT

Gold Rate Today: सोने के दामों (Gold Price Today) में सोमवार शाम से शुरू हुई तेजी आज यानी 7 अक्टूबर 2025 (7 October 2025) की सुबह भी जारी है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद अब गोल्ड मार्केट (Gold Market) में तेजी लौट आई है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में 24 कैरेट सोना आज 1,20,930 प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी 1,10,860 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में डॉलर की कमजोरी और सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Demand) की बढ़ती मांग ने सोने को एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

दिल्ली में सोने का रेट (Gold Price in Delhi)

24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold): 1,20,930 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड (22 Carat Gold): 1,10,860 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट

22 कैरेट गोल्ड: 1,10,710 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड: 1,20,780 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में में आज का गोल्ड रेट

24 कैरेट सोना 1,21,380 तक पहुंच गया है यानी देश के दक्षिण में गोल्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव
22 कैरेट: ₹1,10,860 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹1,20,930 प्रति 10 ग्राम
भोपाल और अहमदाबाद में आज का गोल्ड रेट
अहमदाबाद (Ahmedabad): 22 कैरेट 1,10,760 | 24 कैरेट 1,20,380
भोपाल (Bhopal): 22 कैरेट 1,10,760 | 24 कैरेट 1,20,380

हैदराबाद में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना: 1,10,710
24 कैरेट सोना: ₹1,20,780

चांदी में भी तेजी (Silver Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver) में भी आज तेजी देखने को मिली। 7 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,56,100 प्रति किलोग्राम पर खुला, यानी 100 की बढ़त। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड (Industrial Demand) लगातार बढ़ रही है, जो कुल मांग का 60–70% हिस्सा है।

देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rate in 15 Major Cities)

शहर 22 कैरेट (₹/10g) 24 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली 1,10,860 1,20,930
मुंबई 1,10,710 1,20,780
अहमदाबाद 1,10,760 1,20,380
चेन्नई 1,11,260 1,21,380
कोलकाता 1,10,710 1,20,780
गुरुग्राम 1,10,860 1,20,930
लखनऊ 1,10,860 1,20,930
बेंगलुरु 1,10,710 1,20,780
जयपुर 1,10,860 1,20,930
पटना 1,10,710 1,15,470
भुवनेश्वर 1,10,710 1,20,780
हैदराबाद 1,10,710 1,20,780

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News