Gold Rate Today 12 September 2025: सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड! खरीदने से पहले देखें 22K और 24K गोल्ड का दाम

Gold Rate Today: आज 12 सितंबर को सोने का भाव 1,11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंचा। चांदी भी 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। जानें लेटेस्ट रेट।

Update: 2025-09-12 06:47 GMT

Gold Rate Today 12 September 2025: आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। भारतीय बाज़ार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,02,000 रुपये से ऊपर और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोना लगातार अपने रिकॉर्ड लेवल के करीब बना हुआ है।

चांदी का भाव

आज चांदी भी तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। शुक्रवार को चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। कल यानी गुरुवार को चांदी 1,29,900 रुपये प्रति किलो थी। यानी आज इसमें करीब 2,100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
MCX पर गोल्ड और सिल्वर रेट
MCX पर सोना 0.48% चढ़कर 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 1.14% की तेजी के साथ 1,28,383 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
12 सितंबर 2025 का गोल्ड रेट (शहरवार)
शहर 22 कैरेट रेट 24 कैरेट रेट
दिल्ली	₹1,02,150	₹1,11,430
चेन्नई ₹1,02,000 ₹1,11,280
मुंबई ₹1,02,050 ₹1,10,520
कोलकाता ₹1,02,050 ₹1,10,520
जयपुर ₹1,02,150 ₹1,11,430
नोएडा ₹1,02,150 ₹1,11,430
गाजियाबाद₹1,02,150 ₹1,11,430
लखनऊ ₹1,02,150 ₹1,11,430
बंगलुरु ₹1,02,050 ₹1,11,280
पटना ₹1,02,050 ₹1,11,330
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
Gold Rate Today 12 September 2025: सोने और चांदी दोनों में लगातार चौथे हफ्ते तेजी बनी हुई है। शादी-ब्याह और त्योहारों से पहले ही सोना अपने पीक के करीब पहुंच गया है। निवेशक और खरीदार दोनों अब इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने का भाव और ऊपर जाएगा या फिर इसमें करेक्शन देखने को मिलेगा।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News