Rail News: रेल यात्रियों की जेब पर अब नहीं पड़ेगा भार: छत्‍तीसगढ़ की 138 ट्रेनों से हटाया गया स्‍पेशल का दर्जा...

Rail News: रेल यात्रियों की जेब पर अब नहीं पड़ेगा भार: छत्‍तीसगढ़ की 138 ट्रेनों से हटाया गया स्‍पेशल का दर्जा...
X
Rail News: छत्‍तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बड़ी राहत वाली खबर है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से रेल में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला भार कम होगा।

Rail News: रायपुर। रेलवे ने 138 ट्रेनों का स्‍पेशल का दर्जा समाप्‍त कर दिया है। इनमें छत्‍तीसगढ़ और यहां से गुजरने वाली पैसेंजर और लोकल ट्रेनें शामिल है। स्‍पेशल (विशेष) का दर्जा समाप्‍त होने से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्‍हें इन ट्रेनों में सफर करने के लिए ज्‍यादा किराया देना नहीं पड़ेगा।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान रेलवे ने ज्‍यादातर ट्रेनों को स्‍पेशल ट्रेन का दर्जा दे दिया था। इसकी वजह से इन ट्रेनों का किराया बढ़ गया था। बीते 4 साल के दौरान लंबी दूरी की ज्‍यादातर ट्रेनों को फिर से सामान्‍य ट्रेनों की श्रेणी में ला दिया गया है, लेकिन पैसेंजर ट्रेनें अब भी स्‍पेशल की श्रेणी में ही थी। अब रेलवे ने 1 जुलाई से इन ट्रेनों का भी स्‍पेशल का दर्जा समाप्‍त करने का निर्णय लिया है।




Tags

Next Story