Chhattisgarh News: पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर को साय सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी: बनाए गए राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त बनाया है। कुजूर की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुजूर 1983 बैच के सेवा निवृत्त आईएएस हैं। 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवतर्न के बाद उन्हें राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के रुप में उनकी नियुक्ति इस वर्ष 11 अक्टूबर तक के लिए की गई है।
सुनील कुजूर को दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले चीफ सिकरेट्री पद से रिटायर होने के बाद 2021 में उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था।
जानिये सुनील कुजूर के बारे में
1986 बैच के आईएएस सुनील कुजूर झारखंड राज्य के रहने वाले हैं। वे बिलासपुर के कलेक्टर रहे। इसके बाद सचिव के तौर पर उन्होंने कई विभागों को संभाला। छत्तीसगढ़ में 2018 में नई सरकार आने के बाद चीफ सिकरेट्री अजय सिंह को हटाकर कुजूर को सूबे का चीफ सिकरेट्री बनाया गया था। वे करीब 11 महीने इस पद पर रहे।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
