Chhattisgarh News: CG संविदा नियुक्ति वालों के लिए अच्छी खबर: सरकार ने छुट्टी के नियमों में किया संशोधन, देखें गजट नोटिफिकेशन

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी विभाग में संविदा में काम करने वालों अब पहले से ज्यादा छुट्टी मिलेगी। अभी उन्हें साल में (एक कैलेंडर वर्ष) 18 दिन की छुट्टी मिलती है। सरकार ने अब इसे बढ़ा दिया है। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में संशोधन किया है। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने नियमों संशोधन करते हुए 18 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है। यानी अब संविदा नियुक्ति वाले भी साल में 30 छुट्टी ले सकते हैं। इसके साथ ही वे पहले की ही तरह 3 दिन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेगें।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
