बिग ब्रेकिंग: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत….. तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरायी…. 7 में से अब तक 5 लोगों की मौत, दोनों घायलों की हालत बेहद गंभीर… पुलिस टीम मौके पर

Update: 2020-01-07 12:26 GMT

दंतेवाड़ा 7 जनवरी 2020। दंतेवाड़ा से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आ रही है। सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना दंतेवाड़ा के बारसूर-गीदम मार्ग की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से टकरा गयी। ये टक्कर इतनी तेज थी, कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं, जो दंतेवाड़ा के हौरनार गांव के रहने वाले हैं। कभी स्कार्पियों पर सवार होकर बारसूर जा रहे थे। इसी दौरान बारसूर-गीदम मार्ग में राममंदिर के करीब एक पेड़ से स्कार्पियों टकरा गयी। हादसे के वक्त स्कार्पियों में 7 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गयी है।

दो घायलों को गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। पेड़ से स्कार्पियों की टक्कर क्यों और कैसे हुई इसकी भी सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों बताया कि अभी फिलहाल वो घायलों को मदद दिलाने में जुटे हुए हैं। स्कार्पियों जगदलपुर का बताया जा रहा है, जिसका नंबर CG17 KN1549 है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

 

 

Tags:    

Similar News