VIDEO: कलेक्टर, SDM पर पक्षपात का आरोप, भड़के युद्धवीर ने कहा-  “जनसेवक की तनख़्वाह लेते हैं.. औकात में रहें.. किसी का दबाव नहीं चलेगा.. ये जशपुर है”… भाजपा ने किया शपथ का बहिष्कार..

Update: 2020-01-06 12:06 GMT

जशपुर,6 जनवरी 2019। नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का पत्थलगांव में भाजपा पदाधिकारियों ने पक्षपात और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया। बुरी तरह बिफरे भाजपाईयों ने चुनाव में गड़बड़ी से लेकर तमाम आरोप प्रशासन पर लगा दिए और शपथ ग्रहण समारोह को छोड़कर चले गए।

Full View

हालाँकि माहौल पत्थलगांव का कल से ही गड़बड़ था, बहुमत के बावजूद यह खबरें थी कि पत्थलगांव में बाज़ी फिसल सकती है।आनन फ़ानन में कमान युद्धवीर सिंह जूदेव को सौंपी गई, जिसके बाद युद्धवीर ने रात से ही डेरा डाल दिया।

Full View

तल्ख तेवरों के साथ पत्थलगांव नुमाया युद्धवीर की उपस्थिति में बागी या क्रॉस वोटिंग की किसी भी क़वायद को शून्य कर दिया, लेकिन प्रशासनिक दखल और दवाब की क़वायद ने युद्धवीर को भड़का दिया।
बुरी तरह भड़का युद्धवीर ने कहा

“जनसेवक की तनख़्वाह लेते हैं, क़ायदे में रहे.. दो टके का अधिकारी है.. कोई भी हो.. कलेक्टर भी कोई IAS वो क़ायदे में रहें वर्ना युद्धवीर सिंह काफ़ी है उसको सबक़ सिखाने के लिए”

फ़ायर ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव के यह तेवर बेहद तल्ख़ हैं। युद्धवीर से NPG ने इस अंदाज की और इस भाषा के उपयोग का सबब पूछा तो उन्होंने कहा

“आप का काम जनसेवक का है, आप का काम न्याय और पारदर्शिता का है, पर हो क्या रहा है? एक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह क्यों काम कर रहे हैं.. हमारे कार्यकर्ता को पीटा गया तो रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाएगी.. क्यों ऐसा .. किसके कहने पर हो रहा है.. प्रदेश में देश में लोकतंत्र हैं न.. या प्रदेश में लोकतंत्र नहीं है.. आप मेरे कार्यकर्ता को पीटेंगे भी.. और रिपोर्ट भी नहीं लिखेंगे.. आप हमारे दल के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भड़काएँगे डराएँगे अपमानित करेंगे तो क्या करुंगा मैं..”

जशपुर में और पत्थलगांव में भाजपा ने मज़बूत जीत दर्ज की है, जबकि तीन जगहों पर उसे सफलता नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News