3 की मौत । तस्वीरें देखियें : यात्री बस व मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर…. 3 यात्री की मौत, 10 यात्री अस्पताल में भर्ती… चार लोगों की हालत गंभीर

Update: 2020-02-15 12:27 GMT

बिलासपुर 15 फरवरी 2020। बिलासपुर एक सड़क हादसे में 3 लोेगों की मौत हो गयी, वहीं 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना उस वक्त हुई, जब एक मिनी ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

घटना बेलगहना थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव की बतायी जा रही है। बिलासपुर से जायसवाल सर्विस की बस पेंड्रा आ रही थी।

वहीं केंदा की तरफ से मिनी ट्रक बिलासपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में 15 यात्री घायल हुए थे। घायलों में दो यात्री ने अस्पताल आने के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हुई है।

10 से ज्यादा यात्रियों को अस्तपताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में चार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिसे बिलासपुर रेफर किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News