Begin typing your search above and press return to search.

कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह- “चुनाव का जय पराजय भाजपा का भाग्य तय नहीं कर सकता.. कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमारा भाग्य तय करता है”

कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह- “चुनाव का जय पराजय भाजपा का भाग्य तय नहीं कर सकता.. कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमारा भाग्य तय करता है”
X
By NPG News

रायपुर,28 जनवरी 2020। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके भीतर फिर से उर्जा भरने की क़वायद की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ रमन सिंह को जननायक करते हुए अपने उद्बोधन में चार बार डॉ रमन सिंह और उनके कार्यकाल का ज़िक्र किया और नक्सली मसले पर कारगर नियंत्रण से लेकर समाज के हर वर्ग के हित में किए काम को याद किया और डॉ रमन सिंह की सराहना की।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा
“याद रखो भाजपा का कार्यकर्ता जब विपक्ष में होता है, तब ही खिलता है, लोकतंत्र में जनता का फ़ैसला ईश्वर का फ़ैसला है, हताश मत हो जाना क्योंकि यदि अटल जी आडवाणी जी को हताशा होती तो हम लोगों का तो अस्तित्व ही नहीं होता”
अमित शाह ने बताया
“ राजीव गांधी हम पर हंसे थे, हम दो हमारे दो.. क्यों क्योंकि बस दो लोग थे “
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा
“जय मिलती है तो राजीव की तरह अहंकारी नहीं होना है, और जब पराजय मिले तो हताश नहीं होना है, पहले तो हमारे भाग्य में पराजय ही पराजय था, सोचो उस वक्त कार्यकर्ताओं को उर्जा कहाँ से मिलती थी”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा –
“ये पराजय केवल पाँच महिने की पराजय थी, लोकसभा हुई और साबित हुआ कि छत्तीसगढ़ भाजपा का गढ़ है।चुनाव का जय पराजय भाजपा का भाग्य तय नहीं करता,भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमारा भाग्य तय करता है।”
नए दौर की भाजपा के शिल्पी माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा
“ये कांग्रेस सरकार वादों को पूरा करने में विफल और फिसड्डी सरकार है”

Next Story