Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा सत्र में गतिरोध पर अमित जोगी का तंज “दोनों राष्ट्रीय दलों को क्या ये बताने की जरुरत है कि उनका पहला और अंतिम दायित्व छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति है”

विधानसभा सत्र में गतिरोध पर अमित जोगी का तंज “दोनों राष्ट्रीय दलों को क्या ये बताने की जरुरत है कि उनका पहला और अंतिम दायित्व छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति है”
X
By NPG News

रायपुर,7 मार्च 2021। विधानसभा में चल रहे गतिरोध पर छजका अध्यक्ष अमित जोगी ने तंज किया है। अमित जोगी ने सवाल किया है

“दोनों राष्ट्रीय दलों को यह बताने की जरुरत नहीं है कि उनका पहला और अंतिम दायित्व छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति है”

विदित हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीते सप्ताह के सत्र के अंतिम दिवसों में विपक्ष विभागों पर चर्चा नहीं कर रहा है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि, सत्ता पक्ष बहुत तेज़ी से विभाग वार चर्चा कर स्वीकृति करते चला जा रहा है। क़यास है कि यदि यह गतिरोध जारी रहा तो आने वाले चार दिनों में पूरे विभागों की चर्चा संपन्न हो जाएगी और बजट सत्र समय पूर्व समाप्त हो जाएगा।
अमित जोगी ने ट्वीट में लिखा है

“लोगों को लग रहा है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियाँ जानबूझकर विधान सभा सत्र को इसी सप्ताह समाप्त करना चाहती हैं ताकि वे असम-बंगाल समेत 5 राज्यों में हो रहे चुनावों में अपने दलों का प्रचार में जा सकें।ये बताने की ज़रूरत नहीं कि उनका पहला और अंतिम दायित्व छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति है!”

Next Story