Begin typing your search above and press return to search.

जोगी के चुनावी रथ को ममता बनर्जी को देने का अमित जोगी ने किया ऑफर…. ट्वीट कर लिखा- “पापा अगर जिंदा होते तो, चोटिल ममता दीदी के लिए यही करते”

जोगी के चुनावी रथ को ममता बनर्जी को देने का अमित जोगी ने किया ऑफर…. ट्वीट कर लिखा- “पापा अगर जिंदा होते तो, चोटिल ममता दीदी के लिए यही करते”
X
By NPG News
रायपुर 14 जनवरी 2021। बंगाल चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंके हुए है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गयी है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता पर हमला किया है और उनका पैर कुचल दिया है। उधर जांच में हमला नहीं हादसे की जानकारी आयी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले और हादसे के राजनीतिक शोर के बीच ममता बनर्जी ने व्हील चेयर पर ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

ममता बनर्जी को व्हील चेयर पर चुनाव प्रचार के बीच जोगी कांग्रेस ने प्रचार वाहन का ऑफर किया है। 2018 चुनाव में अजीत जोगी के लिए खास तौर पर तैयार किये गये प्रचार वाहन को अमित जोगी ने ममता बनर्जी देने को प्रस्ताव दिया है। अमित जोगी ने ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर को ट्वीट करते हुए ये प्रस्ताव दिया है।

अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा है…

Next Story