Begin typing your search above and press return to search.

कल दिल्ली से लौट रहे सभी विधायक.. विधायकों की बैठक का दावा करने वाले बृहस्पति ने काटा फ़ोन तो MLA विनोद बोले *” कोई किसी से मिलने की योजना ही नही थी, कल लौट रहे हैं”

कल दिल्ली से लौट रहे सभी विधायक.. विधायकों की बैठक का दावा करने वाले बृहस्पति ने काटा फ़ोन तो MLA विनोद बोले *” कोई किसी से मिलने की योजना ही नही थी, कल लौट रहे हैं”
X
By NPG News

रायपुर,3 अक्टूबर 2021। बीते क़रीब सात दिनों से किश्तों किश्तों में दिल्ली पहुँच रहे विधायक कल रायपुर लौट आएंगे।
इस पूरे मसले को लेकर किसी भी विधायक ने दिल्ली रवानगी के ठीक पहले और दिल्ली पहुँच कर भी कोई ऐसी बात नहीं कही जिसे लेकर कोई सियासती तूफ़ान को मापा जाए या कि देखा जाए, अलबत्ता बृहस्पति सिंह के बयान लगातार आते रहे और कुछ में तो बयान बेहद तेवर के माने गए।विधायकों की चुप्पी के बीच मुखर बृहस्पति सिंह ने फ़ोन काट दिया जबकि MLA विनोद चंद्राकर ने कहा
*”नहीऽऽऽ.. हम लोग को तो किसी से मिलना ही नहीं था.. हम लोग कल लौट रहे हैं”*

Next Story