Begin typing your search above and press return to search.

सब इंजीनियर ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार… महिला पहले भी करा चुकी है दुष्कर्म की शिकायत…

सब इंजीनियर ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार… महिला पहले भी करा चुकी है दुष्कर्म की शिकायत…
X
By NPG News

दुर्ग 30 जनवरी 2021। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंजीनियर का नाम शैलेन्द्र वर्मा है जो दुर्ग के पाटन ब्लाक में पदस्थ है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी सब इंजीनियर की पीड़िता महिला से 2002 में जान पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरें को पसंद करने लगे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से लगातार शारीरिक संबंध भी बनाये। पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी चिकनी चुपड़ी बाते कर शादी करने से मना कर देता था। इस बीच एक दिन पीड़िता महिला को आरोपी के द्वारा किसी दूसरी युवती से शादी करने की बात मालूम हुई, जिसके बाद इस बात से आहत पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शिकायतकर्ता महिला से शादी का प्रस्ताव भी रख चुका था, जिसे वो टालती रही। पूर्व में भी किसी अन्य युवक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला मुंबई में दर्ज कराया था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया है जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Next Story