मुंबई 26 फरवरी 2021. बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को पिछले दिनों बहुत ट्रोल किया था। आलिया ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई ट्रोल्स ने उन्हें रेप की धमकी तक दे दी थी। इस पर मामले में आलिया कश्यप ने एक लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी इतना ज्यादा डर महसूस नहीं किया है।
View this post on Instagram
आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ”पिछले कुछ सप्ताह मेरी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत कठिन रहे हैं। जब से मैंने लॉन्जरी में अपनी फोटोज शेयर की हैं, मुझ पर भद्दे और अपमानजनक कमेंट्स किए जा रहे हैं। मैंने पहले कभी इतना डर महसूस नहीं किया है। मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के बारे में भी सोचा था। मैंने इस शोषण को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई यह है कि अब इस बात बोलने की जरूरत है क्योंकि इस तरह के कमेंट्स रेप कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जो देश की हर महिला को प्रभावित करता है।”
आलिया ने लोगों के पाखंड को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग दुष्कर्म पीड़िता और यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए कैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब महिला जीवित होती है तो उसे प्रोटेक्ट नहीं किया जाता है। सच तो ये है कि भारत में महिलाएं अपने पूरे जीवन में यौन शोषण का सामना करते हुए बड़ी होती हैं। मैं ऐसे ही कमेंट्स सुनते हुए बड़ी हुई हूं, इतना ही नहीं जब मैं बहुत कम उम्र की थी तो एक अधेड़ उम्र के आदमी ने यौन शोषण किया था।